अपने कंप्यूटर पर टाइप करने के बजाय बोलना शुरू करें
VoiceTyper इंस्टॉल करना
VoiceTyper से आप अपने कंप्यूटर के किसी भी ऐप में, बोलते-बोलते ही, अपनी कही बातों को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। VoiceTyper डाउनलोड करें
VoiceTyper इंस्टॉल होने में बस कुछ सेकंड लगते हैं। इंस्टॉल होते ही आपसे शुरू करें पर क्लिक करने को कहा जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो एक छोटा-सा ट्यूटोरियल पूरा कर सकते हैं। इन चरणों में मदद चाहिए तो हमसे संपर्क करें।
बोलकर लिखना शुरू करना
बोलकर लिखना शुरू करने के लिए, पहले किसी टेक्स्ट फ़ील्ड के अंदर माउस से क्लिक करके अपना कर्सर रखें। फिर बोलकर लिखना शुरू करें पर क्लिक करें। इसके बाद VoiceTyper सुन रहा है... दिखाएगा, यानी वह आपकी बात सुन रहा है और आप जो भी कहेंगे उसे कर्सर की जगह पर टाइप करेगा।
अब बोलना शुरू करें। ज़्यादा से ज़्यादा सटीकता के लिए VoiceTyper आपकी बात के संदर्भ को समझता है। विराम-चिह्न बोलकर लगाने के लिए हमारी कमांड की सूची देखें।
जैसे ही आप थोड़ा रुकेंगे, VoiceTyper आपकी कही हुई पूरी बात टाइप कर देगा।
बोलकर लिखना बंद करना
बोलकर लिखना पूरा हो जाए, या आप चाहें कि VoiceTyper आपकी कही बात तुरंत टाइप कर दे, तो सुन रहा है.../बोलकर लिखना बंद करें पर क्लिक करें।
VoiceTyper मुफ़्त आज़माएँ
सुझाव: डिफ़ॉल्ट रूप से टिल्ड कुंजी [~] दबाने से बोलकर लिखना शुरू और बंद होता है। यह कुंजी आपके कीबोर्ड में ऊपर बाईं ओर, 1 कुंजी के बगल में होती है। आप यह शॉर्टकट VoiceTyper की सेटिंग्स में बदल सकते हैं।
VoiceTyper की सेटिंग्स
VoiceTyper की सेटिंग्स विंडो खोलने के लिए, बोलकर लिखने के नीले बार की दाईं ओर बने गियर आइकन पर क्लिक करें। यह आइकन ऐसा दिखता है:
इससे सेटिंग्स विंडो खुल जाएगी, जहाँ आप VoiceTyper का माइक्रोफ़ोन, शॉर्टकट, भाषा और बहुत कुछ सेट कर सकते हैं।
अगर आप बोलकर लिखना शुरू करें/बंद करें पर क्लिक करने के बजाय शॉर्टकट इस्तेमाल करना चाहते हैं और बोलकर लिखने के नीले बार को छिपाना चाहते हैं, तो “बोलकर लिखने के बार का आकार” सेटिंग घटाकर 0% कर दें; इससे बार छिप जाएगा। बार को दोबारा दिखाने के लिए Windows के प्रारंभ मेनू (Start) से VoiceTyper चलाएँ। इससे VoiceTyper की सेटिंग्स विंडो खुलेगी, जहाँ से आप बार को फिर से दिखा सकते हैं।
सेटिंग्स विंडो में सहायता पर क्लिक करके आप हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगर बोलकर लिखने का नीला बार कहीं खो गया है, तो डेस्कटॉप शॉर्टकट से VoiceTyper चलाएँ।
बोलकर लिखने के बार को खिसकाना
बोलकर लिखने के बार को खिसकाने के लिए, पहले माउस पॉइंटर को बार के दाईं ओर वाले ग्रे हिस्से पर ले जाएँ। इससे माउस पॉइंटर प्लस (+) के आकार का हो जाएगा।
माउस का बायाँ बटन दबाए रखकर आप बार को खींचकर कहीं भी ले जा सकते हैं।